Current Affairs March 2024 : March Months Important Current Affairs Questions for Competitive Exams | मार्च महीने के महत्वपूर्ण समसामयिक करंट अफेयर्स के प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी |
Daily Important CURRENT AFFAIRS Questions and Answers in Hindi 31 MARCH 2024.
1. 30 मार्च 2024 को किन पूर्व प्रधानमंत्रियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया?
Ans.- चौधरी चरण सिंह और पी. वी. नरसिम्हा राव
2. भारत ने किस देश में दूसरी G20 रोजगार कार्य समूह की बैठक में भाग लिया?
Ans.- ब्राजील
3. हाल ही में किस कंपनी ने नवीकरणीय परियोजना के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को–ऑपरेशन (JBIC) के साथ JPY 30 बिलियन के विदेशी मुद्रा ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
Ans.- एनटीपीसी
4. S&P ग्लोबल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
Ans.- 6.8%
5. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की स्थापना __________ नई दिल्ली में एक बैठक में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन के रूप में की गई थी।
Ans.- वर्ष 1983 में
6. हाल ही में अभय ठाकुर को म्यांमार के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है, म्यांमार किस महाद्वीप में अवस्थित है?
Ans.- एशिया
7. निम्नलिखित में से कौन सा देश 19 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक महिला एशिया कप 2024 की मेजबानी करेगा?
Ans.- श्रीलंका
8. ब्रांड फाइनेंस पोर्टफोलियो 2024 रिपोर्ट के अनुसार, कौन सी बीमा कंपनी विश्व स्तर पर सबसे मजबूत बीमा ब्रांड के रूप में उभर रही है?
Ans.- भारतीय जीवन बीमा निगम
9. किस बैंक ने सक्षम मेट्रो स्टेशनों और PoS टर्मिनलों पर संपर्क रहित NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) भुगतान के लिए ‘फ्लैश पे‘ नामक RuPay स्मार्ट कुंजी श्रृंखला लॉन्च की है?
Ans.- फेडरल बैंक
10. “फ्रॉम ए कार शेड टू द कॉर्नर रूम एंड बियॉन्ड” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Ans.- एस. रमन
11. टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए किसके साथ साझेदारी की?
Ans.- HPCL
12. हाल ही में पहला परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
Ans.- ब्रुसेल्स
13. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किस भारतीय को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपने विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया?
Ans.- कमल किशोर
14. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
Ans.- मार्च 2003
15. हाल ही में गोपालपुर पोर्ट का 3,080 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया गया है, गोपालपुर बंदरगाह कहाँ स्थित है?
Ans.- ओडिशा
Daily Supto er Current Affairs Questions with Answers in Hindi 30 March 2024
👉 'अश्विनी कुमार' को ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन’ (FIEO) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
👉 NTIPRIT ने ‘IIT गांधीनगर’ में “5जी यूज केस लैब्स: अवेयरनेस एंड प्री-कमीशनिंग रेडीनेस” पर कार्यशाला का आयोजन किया है।
👉 हाल ही में दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता ‘लक्ष्मी नारायण सेशु’ का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
👉 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (ISRO) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2024 का आरंभ किया है।
👉 रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष ‘स्वामी स्मरणानंद’ का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
👉 मिशेल टैलाग्रैंड’ को ‘एबेल पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया है।
👉 चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी रखने के लिए ‘सी-विजिल App’ लॉन्च की है।
👉 श्रीलंका में ‘मेदिन पोया उत्सव’ मनाया गया है
👉 ओलंपिक चैंपियन ‘नीरज चोपड़ा’ एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर बने हैं।
👉 सदानंद वसंत दाते’ को ‘राष्ट्रीय जांच एजेंसी’ (NIA) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
👉 पीयूष आनंद’ को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
👉 वरिष्ठ राजनयिक ‘अभय ठाकुर’ को म्यांमार में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
👉 हर वर्ष 28 मार्च को 'राष्ट्रीय ब्लैक फॉरेस्ट केक दिवस' मनाया जाता है।
29 March 2024 Daily Current Affairs Questions with Answers
1. एबेल पुरस्कार 2024 किसने जीता, जिसे कभी-कभी गणित का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है?
Ans: मिशेल टैलग्रांड
2. ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100 2024 के अनुसार, सबसे मजबूत बीमा ब्रांड कौन-सा है?
Ans: भारतीय जीवन बीमा निगम
3. हाल ही में कल्याण चालुक्य राजवंश का 900 साल पुराना कन्नड़ शिलालेख किस राज्य में पाया गया?
Ans: तेलंगाना
4. आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर किस टीम ने बनाया?
Ans: सनराइजर्स हैदराबाद
5. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
Ans: जस्टिस मोहम्मद यूसुफ वानी
6. निम्मू-पदम-दारचा' सड़क मार्ग किन दो राज्यों को जोड़ती हैं ?
Ans: लद्दाख और हिमाचल प्रदेश
7. कौन-सा खाड़ी देश पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेगा?
Ans: सऊदी अरब
8. आईपीएल इतिहास में दोनों पारियों में मिलाकर सबसे बड़ा टोटल क्या है?
Ans: 523 रन
9. हाल ही में म्यांमार में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
Ans: अभय ठाकुर
10. विश्व कबड्डी दिवस 2024 पर किस देश ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा?
Ans: भारत
Daily Current Affairs Questions and Answers 28 March 2024
1. हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने हैं?
Ans: मुकेश अम्बानी
2. 148 वीं अंतर संसदीय संघ की बैठक कहाँ आयोजित की गई?
Ans: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
3. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए उपयोग किए जाने वाले भारत निर्वाचन आयोग के ऐप का नाम क्या है?
Ans: cVIGIL (सी- विजिल )
4. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 के अनुसार विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब किसने पुनः प्राप्त किया?
Ans: एलोन मस्क
5. भारतीय डेयरी ब्रांड अमूल ने किस देश में अमूल के चार वेरिएंट लॉन्च किए हैं?
Ans: संयुक्त राज्य अमेरिका
6. अभय ठाकुर को हाल ही में म्यांमार में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है, कौन सा पूर्वी राज्य म्यांमार के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है?
Ans: त्रिपुरा
7. केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की स्थापना कब की गई?
Ans: अक्टूबर 2003
8. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण का गठन कब किया गया था?
Ans: 31 दिसंबर 2008 को
9. हाल ही में किस राज्य ने संभावित खतरनाक रंग एजेंट रोडामाइन B की उपस्थिति के बाद कॉटन कैंडी के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है?
Ans: हिमाचल प्रदेश ने
10. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), ____ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत स्थापित एक स्वायत्त वैधानिक निकाय है।
Ans: वर्ष 2006 में
11. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में संविधान के किस अनुच्छेद के तहत यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक घोषित कर दिया है?
Ans: अनुच्छेद 14, 21, 21 A
12. हाल ही में किस संगठन ने 'भारत रोजगार रिपोर्ट 2024' जारी की है?
Ans: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
13. हाल ही में भारतीय प्रोफेसर जयंत मूर्ति के नाम पर एक क्षुद्रग्रह का नाम रखा है, वे किस शहर से हैं?
Ans: बंगलुरु
14. एक नई वैश्विक सूची के अनुसार, भारत 271 अरबपतियों के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में किस रैंक पर है?
Ans: तीसरे
15. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) एक भारतीय सरकारी एजेंसी है, इसकी स्थापना किस वर्ष हुई थी?
Ans: वर्ष 1861 में
Current Affairs Questions with Answers 27th March 2024
👉 गुलामी के शिकार लोगो की याद का अंतराष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया ?
Ans.-25 मार्च
👉 S&P ग्लोबल ने FY25 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है ?
Ans.-6.8%
👉 किस राज्य में दोल पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया ?
Ans.-पश्चिम बंगाल
👉 RBI ने किस बैंक पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है ?
Ans.-DCB Bank
👉 विद्युत् मंत्रालय किसे मिनीरत्न श्रेणी – 1 का दर्जा दिया गया है ?
Ans.-GRID INDIA
👉 पेप्सिको किस देश में अपने परिचालन को विस्तार करने के लिए 400 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा?
Ans.-वियतनाम
👉 कहाँ ग्यालटसुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया है ?
Ans.-भूटान
👉 किस राज्य में पहचानी गयी गहरे समुद्र की आइसोपोड का नाम ISRO के नाम पर रखा गया है ?
Ans.-केरल
👉 एक्सरसाइज टाइगर ट्राइंफ 24 कहाँ संपन्न हुई है ?
Ans.-विशाखापत्तनम
👉 भारतीय सेना ने किस देश की सीमा पर IDD & IS सिस्टम तैनात किया है ?
Ans.-चीन
26 March 2024 Daily Current Affairs in Hindi
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नई दिल्ली’ में ITU एरिया ऑफिस एंड इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया है।
👉 ‘बुरुंडी’ देश में 30 वर्षों में पहली बार पोलियों के मामले दर्ज किए गए है।
👉 QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में भारत का ‘IIT बॉम्बे’ संस्थान शीर्ष स्थान पर रहा है।
👉 घोड़ों का त्यौहार ‘घोड़े जात्रा’ नेपाल देश मे मनाया गया है।
👉 सरकार ने महाराष्ट्र के लातूर में ‘स्टैच्यू ऑफ नॉलेज’ की स्थापना को मंजूरी दी है।
👉 हाल ही में ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ 23 मार्च को मनाया गया है।
👉 जारी की गई दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में ‘एलोन मस्क’ पहले स्थान पर रहे है।
👉 स्वास्थ्य का विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य ‘राजस्थान’ बना है।
👉 एशियाई बिलियर्ड्स का खिताब ‘पंकज आडवाणी’ ने जीता है।
👉 G20 रिसर्च एंड इनोवेशन इनीशिएटिव गैदरिंग का आयोजन ‘असम’ राज्य के डिब्रूगढ़ में हुआ है।
👉 गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘वैदिक विरासत पोर्टल’ का उद्घाटन किया है।
Daily Current Affairs Questions and answers in Hindi 24th March 2024
1.- किसे डायना स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर.1- उदय भाटिया और मानसी गुप्ता
2.- किस राज्य की पुलिस ने डिजिटल प्लेटफार्म त्रिनेत्र लॉन्च किया है ?
3.- किसे पूनावाला फिनकॉप का नया CEO नियुक्त किया है ?
4.- कहां भारत के पहले इंदौर एथलेटिक्स और जलीय केंद्रों का उद्घाटन किया है ?
5.- तेलंगाना और पुडुचेरी के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है ?
6.- किसने नो योर कैंडिडेट एप लॉन्च किया है ?
7.- संजय मुखर्जी को किस राज्य का नया DGP नियुक्त किया गया ?
8.- लामा लोबजांग का निधन हुआ है वे कौन थे ?
9.- विनय कुमार को किस देश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है ?
उत्तर. - रूस
10.- किस देश ने भारत निर्मित दौरनिर्य विमान खरीदने के लिए समझौता किया है ?
उत्तर. - गुयाना
Current Affairs Questions and Answers 23rd March 2024
22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया गया है।
‘चौथे शंघाई सहयोग संगठन स्टार्टअप फोरम’ का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।
‘अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ’ ने भारत को अपने डिजिटल इनोवेशन बोर्ड का सह-अध्यक्ष चुना है।
INS तिर और INS सुजाता भारत, मोजाम्बिक, तंजानिया (IMT) ट्राई लेटरल (ट्रिलैट) अभ्यास के आगामी दूसरे संस्करण में भाग लेंगे।
प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना ‘डॉ. उमा रेले’ को ‘महाराष्ट्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
‘वॉन गेथिंग’ यूरोपीय देश के पहले अश्वेत नेता बने हैं।
‘राष्ट्रीय कैडेट कोर’ (NCC) और ‘न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (NPCIL) ने संपूर्ण भारत में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
‘अरविंद कपिल’ को पूनावाला फिनकॉर्प के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने एडवांस इंटरेस्ट रेट कर कुछ नियमों का पालन न करने पर ‘डीसीबी बैंक’ और ‘तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक’ पर जुर्माना लगाया है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्री ‘किरेन रिजिजू’ को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
20 March 2024 Current Affairs in Hindi
👉 डीएचएल कनेक्टेडनेस इंडेक्स में भारत को ‘62वीं रैंक’ मिली है।
👉 ‘व्लादिमीर पुतिन’ 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं।
👉 प्रसिद्ध कन्नड़ संगीतकार ‘टी एम कृष्णा’ को प्रतिष्ठित ‘संगीत कलानिधि पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
👉 ‘तमिलिसाई सुंदरराजन’ ने तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है।
👉 ‘जयदीप हंसराज’ को ‘वन कोटक’ के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
👉 प्रतिष्ठित आदिवासी नेता और बौद्ध भिक्षु ‘लामा लोबजैंग’ का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
👉 पहली बार श्रीनगर में ‘फॉर्मूला-4′ कार रेस इवेंट शुरू हुआ है।
👉 अरुणाचल प्रदेश में भारत का ‘पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र’ शुरू हुआ है।
👉 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘लाडा मार्टिन मारबानियांग’ को कर्नाटक के बेलगावी जिले का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
👉 अमेरिका के विख्यात पियानो वादक ‘बायरन जेनिस’ का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
👉 तमिलनाडु राज्य सरकार ‘पीएम श्री योजना’ लागू करने पर सहमत हुई है।
👉 भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने हिमाचल प्रदेश में मिशन 414 अभियान’ शुरू किया है।
👉 भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अभ्यास लमिट-2024‘ में भाग लेने के लिए सेशेल्स रवाना हुई है।
👉 हर वर्ष 19 मार्च को ‘इंटरनेशनल क्लाइंट डे’ मनाया जाता है।
19 March 2024 Current Affairs in Hindi
👉 हर वर्ष 18 मार्च को भारत में ‘आयुध निर्माण दिवस’ मनाया जाता है।
👉 महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का खिताब ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ ने अपने नाम किया है।
👉 पैरा तीरंदाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता ‘शीतल देवी’ भारत निर्वाचन आयोग की राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन बनी है।
👉 भारत का पहला ‘आयुर्वेदिक कैफे’ नई दिल्ली में खुला है।
👉 भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अभ्यास लमितिये-2024‘ में भाग लेने के लिए सेशेल्स रवाना हुई है।
👉 केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने E-NAM (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मोबाइल ऐप लॉन्च की है।
👉 ‘दत्तात्रेय होसबाले’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नए सरकार्यवाह बने हैं।
👉 नई दिल्ली में स्टार्टअप महाकुंभ शुरू हुआ है।
👉 ‘विश्व आध्यात्मिकता महोत्सव’ का आयोजन हैदराबाद में किया गया है।
👉 केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पीबी-एसएचएबीडी और एक अपडेटेड न्यूज ऑन एयर मोबाइल ऐप लॉन्च की है।
18 March 2024 Daily Current Affairs Questions in Hindi
👉 ब्रिटेन ने ड्रैगनफायर लेजर डायरेक्टेड एनर्जी वेपन का सफल परीक्षण किया है।
👉 मैक्स वेरस्टैपेन ने ‘सऊदी अरब ग्रां प्री’ का ख़िताब जीता है।
👉 टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को प्रतिष्ठित पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
👉 सऊदी अरब ने दुनिया की पहली ‘3D प्रिंटेड मस्जिद’ का अनावरण किया है।
👉 भारतीय रिज़र्व बैंक ने बंधन बैंक पर 29.55 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
👉 मैक्स इंडिया की सहायक कंपनी ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल हेतु IIT दिल्ली के साथ साझेदारी की है।
👉 तेलंगाना राज्य में ‘पांडुवला गुट्टा’ को विशेष भू विरासत घोषित किया गया है।
👉 ‘महाराष्ट्र’ सरकार ने भारत की पहली LNG संचालित बस लॉन्च की है।
👉 ‘नवनीत कुमार’ ने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।
17 March 2024 Top Current Affairs in Hindi
👉 'मोहम्मद मुस्तफा’ फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
👉 रक्षा मंत्रालय ने ‘हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ के साथ दो हजार आठ सौ नब्बे करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए है।
👉 गृह मंत्रालय ने नागरिकता-संशोधन अधिनियम, 2019 के तहत आवेदन करने के लिए ‘सीएए-2019’ मोबाइल ऐप शुरू किया है।
👉 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में ‘वैकल्पिक ऑटो ईंधन इथेनॉल 100’ लॉन्च किया है।
👉 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मॉरीशस विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।
👉 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ‘बैंक ऑफ इंडिया’ पर 1.40 करोड़ रूपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
👉 मीडिया फाउंडेशन ने स्वतंत्र पत्रकार ‘ग्रीष्मा कुठार’ और इंडियन एक्सप्रेस की ‘रितिका चोपड़ा’ को संयुक्त रूप से 2024 के ‘चमेली देवी जैन पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।
👉 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के ‘विशेष डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम’ (CCMS) का उद्घाटन किया है।
👉 केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने मध्य प्रदेश के भोपाल में भारत के सबसे ऊंचे ‘मौसम टॉवर’ का वर्चुअली उद्घाटन किया है।
👉 हाल ही में ‘राजस्थान’ सरकार ने कदन्न उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये राज्य के किसानों को कदन्न/मिलेट्स और मोटे अनाज के मुफ्त बीज वितरित करने का निर्णय लिया है।
👉 भारत सरकार ने ‘फिनटेक इको सिस्टम’ को मजबूत करने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
👉 ‘बी साईराम’ को NCL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) के रुप में नियुक्त किया गया है।
👉 ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ‘मैथ्यू वेड’ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
👉 प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल में पूर्व आईएएस अधिकारी ‘ज्ञानेश कुमार’ और ‘सुखबीर सिंह संधू’ को भारत का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया हैं।
👉 हर वर्ष 16 मार्च को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ मनाया जाता है।
14 March 2024 Top Current Affairs
👉 नीदरलैंड्स के प्रीमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा भारतीय लेखक अमिताव घोष को जलवायु परिवर्तन संकट को उजागर करने के लिए ‘इरास्मस पुरस्कार’ 2024 से सम्मानित किया गया है।
👉 फरवरी माह का ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब ‘एनाबेल सदरलैंड’ और ‘यशस्वी जायसवाल’ ने जीता है।
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती में ‘कोचरब आश्रम’ का उद्घाटन किया है।
👉 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘दिल्ली ग्रामोदय अभियान’ परियोजना’ का उद्घाटन किया है।
👉 वैश्विक संस्था ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ‘भारत’ दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना है।
👉 जापानी वास्तुकार ‘रिकेन यामामोटो’ ने ‘प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2024’ जीता है।
👉 ‘नायाब सिंह सैनी’ हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने हैं।
13 March 2024 Top Current Affairs
👉 केंद्र सरकार ने ‘नागरिकता (संशोधन) अधिनियम’ लागू करने की घोषणा की है।
👉 DRDO ने ओडिशा में एमआइआरवी तकनीकी से लैस ‘बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि 5’ का सफल परीक्षण किया है।
👉 ‘सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी’ ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैटमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
👉 सुप्रीम कोर्ट ने ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) को 12 मार्च तक चुनावी बॉन्ड की जानकारी देने का आदेश दिया है।
👉 ‘भारत’ वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश बना है।
👉 केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का उद्घाटन किया है।
👉 ‘किशोर मकवाना’ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग NCSC के नए अध्यक्ष बने हैं।
👉 उत्तर भारत का पहला ‘सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज’ जम्मू कश्मीर के कठुआ में स्थापित किया जाएगा।
👉 केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग में ‘MSME प्रौधोगिकी केंद्र’ की आधारशिला रखी है।👉 तमिलनाडु राज्य सरकार ने परिवारों के उत्थान के लिए ‘नींगल नालामा योजना’ शुरू की है।
👉 गोटबाया राजपक्षे ने ‘द कॉन्सपिरेसी’ नामक पुस्तक का अनावरण किया है।
👉 96 वें ऑस्कर पुरस्कार 2024 में ‘ओपेनहाइमर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।
12 March 2024 Top Current Affairs
👉 ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।
👉 रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को 71 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ‘ब्यूटी विद ए पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
👉 चेक गणराज्य की ‘क्रिस्टीना पिस्जकोवा’ ने 71 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 का खिताब जीता है।
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ का वर्चुअली शुभारंभ किया है।
👉 ‘ऑस्कर पुरस्कार’ का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में किया जाएगा।
👉 सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ‘अजय माणिकराव खानविलकर’ लोकपाल के नए अध्यक्ष बने है।
👉 ‘राजेंद्र प्रसाद गोयल’ ने एनएचपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला है।
👉 सातवीं बार ‘संतोष ट्रॉफी’ का खिताब सेना (Army) ने जीता है।
👉 झारखंड के सिमडेगा जिले में तीन दिवसीय ‘पूसा कृषि विज्ञान मेला’ शुरू हुआ है।
👉 भारत ने ‘यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ’ के साथ मुक्त व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
👉 केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया है।
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के जोरहाट में ‘लचित बोरफुकन’ की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।
👉 जस्टिस ‘सत्येंद्र कुमार सिंह’ मध्य प्रदेश राज्य के नए लोकायुक्त बने हैं।
👉 हर वर्ष 12 मार्च को ‘मॉरीशस दिवस‘ मनाया जाता है।
👉 उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ‘महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास किया गया है।
11 March 2024 Top Current Affairs
👉 हर साल 11 मार्च को ‘वर्ल्ड प्लंबिंग डे’ मनाया जाता है।
👉 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 मार्च को मॉरीशस के ‘राष्ट्रीय दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
👉 ‘देवेंद्र झाझड़िया’ भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के नए अध्यक्ष बने हैं।
👉 इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ‘जेम्स एंडरसन’ टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं।
👉 हाल ही में ‘रमेश सिंह अरोड़ा’ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पहले सिख मंत्री बने हैं।
👉 केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में भारत का सबसे तेज ‘मल्टी प्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग राउटर’ पेश किया है।
👉 झारखंड के चाईबासा में तीन दिवसीय डेयरी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी शुरू हुई है।
👉 भारत और ‘बांग्लादेश’ के बीच 54 वां महानिदेशक स्तर का सम्मेलन हुआ है।
👉 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘शहीद राजा हसन खान मेवाती’ की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।
10 March 2024 Top Current Affairs
👉 राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अपना 134 वां स्थापना दिवस मनाया है।
👉 केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में ‘कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ का उद्घाटन किया है।
👉 भारत के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान’ कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर शहर में आयोजित किया जाएगा।
👉 कर्नाटक की राजधानी ‘बेंगलुरु’ में भारत की पहली ड्राइवरलेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी।
👉 भारत को प्रतिष्ठित ‘खसरा और रूबेला चैंपियन वैश्विक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
👉 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘इंडोनेशिया बैंक’ के साथ समझौता किया है।
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में ‘नेशनल क्रियेटर्स अवार्ड्स’ प्रदान किए है।
👉 नई दिल्ली में ‘विकसित भारत एंबेसडर आर्टिस्ट वर्कशॉप 2024′ का आयोजन किया जाएगा।
👉 केंद्र सरकार ने ‘इंडिया AI मिशन’ (India AI Mission) के लिए 10,372 करोड़ रूपये का बजट मंजूर किया है।
👉 ‘इंडियन ऑयल’ भारत में फॉर्मूला 1 ईंधन का उत्पादन करेगी।
👉 भारतीय तटरक्षक और अमेरिकी तटरक्षक बल के बीच पोर्ट ब्लेयर में 9 से 10 मार्च को संयुक्त अभ्यास ‘सी डिफेंडर्स 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
👉 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘ई-किसान उपज निधि’ का अनावरण किया है।
👉 ‘यतिन भास्कर दुग्गल’ ने 5 वें राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2024 में प्रथम पुरस्कार जीता है।
👉 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात लेखिका और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष ‘सुधा मूर्ति‘ को राज्यसभा सांसद के लिए मनोनीत किया है।
👉 भारत में 10 मार्च को ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस' मनाया गया।
09 March 2024 Top Current Affairs
👉 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 94 कलाकारों को वर्ष 2022- 2023 के ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
👉 जल शक्ति मंत्रालय ने ‘भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
👉 हर वर्ष 09 मार्च को ‘विश्व डीजे दिवस‘ मनाया जाता है।
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारत की पहली ‘अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन’ का उद्घाटन किया है।
👉 केरल राज्य सरकार द्वारा भारत का पहला सरकारी स्वामित्व वाला OTT प्लेटफॉर्म ‘CSpace’ लॉन्च किया जाएगा।
👉 असम की राजधानी गुवाहाटी में पहले ‘भारतीय बॉयलर एक्सपो 2024′ की शुरुआत हुई है।
👉 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘नेवल वॉर कॉलेज’ (एन डब्ल्यू सी), गोवा में ‘चोल भवन’ का उद्घाटन किया है।
👉 21 मार्च से दिल्ली में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।
👉 ‘केयी पानयोर’ अरूणाचल प्रदेश राज्य का 26वां जिला बना है।
👉 हिमाचल प्रदेश में ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ शुरू की गई है।
👉 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय बागवानी मेला’ शुरू हुआ है।
👉 झारखंड राज्य सरकार ‘विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना’ शुरू करेगी।
👉 एलआईसी के पूर्व चेयरमैन ‘एम आर कुमार’ को बैंक ऑफ इंडिया (BOI) का गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
👉 मशहूर अभिनेत्री नयनतारा को ‘स्लाइस’ ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
👉 भारतीय क्रिकेटर ‘शाहबाज नदीम’ ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।
07 March 2024 Top Current Affairs
✍️ ‘DGCA ने Air India कंपनी पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हैं।
✍️ पहले स्वदेशी रूप से निर्मित हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर का उद्घाटन गुजरात में किया गया।
✍️ हैदराबाद में महाराणा प्रताप की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है।
✍️ भारत में 07 मार्च को ‘जन औषधि दिवस’ मनाया गया।
✍️ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी शीर्ष पर रहा हैं।
✍️ भारत और मलेशिया देश के बीच अहत्वपूर्ण द्विपक्षीय ‘समुद्र लक्षण अभ्यास’ आयोजित हुआ हैं।
✍️ पलाश पुष्प महोत्सव 2024 का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा।
✍️ ‘एस रवींद्रन’ को तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
✍️ उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व राज्यपाल ‘अजीज कुरैशी’ का निधन हुआ हैं।
✍️ 05 करोड़ ‘आयुष्मान कार्ड’ बनाने वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश बना हैं।
05 March 2024 Top Current Affairs
✍️ भारत में 04 मार्च को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2024‘ मनाया जाएगा।
✍️ भारत को ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग 2024’ में शीर्ष स्थान मिला है।
✍️ श्रीलंका में पहली बार ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ मनाया गया है।
✍️ पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता ‘शाहबाज शरीफ’ पाकिस्तान के 24 वें प्रधानमंत्री होंगे।
✍️ ‘फेलेटी टेओ’ को तुवालु देश का नया प्रधानमंत्री नामित किया गया है।
✍️ ‘निकारागुआ’ भारत के फार्मा मानकों को मान्यता देने वाला पहला स्पेनिश भाषी देश बना है।
✍️ नई दिल्ली में चार-दिवसीय ‘लाइटहाउस फोटो-प्रदर्शनी’ शुरू हुई है।
✍️ तेलंगाना राज्य में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ फिर से बहाल की जाएगी।
✍️ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने ‘कोल लॉजिस्टिक्स प्लान एंड पॉलिसी’ लांच की है।
✍️ रक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद में ‘एलिवेटेड-कॉरिडोर’ के निर्माण की मंजूरी दी है।
✍️ ‘स्वीडन’ नाटो का 32 वां सदस्य देश बनेगा।
✍️ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘संशोधित जियो पारसी कार्यक्रम’ और ‘अवेस्ता-पहलवी भाषा केंद्र’ का शुभारंभ किया है।
✍️ ओडिशा राज्य में ‘समुंद्री स्लग’ की नई प्रजाति मिली है।
✍️ Google ने ऑनलाइन फेक न्यूज़ और डीप फेक से निपटने के लिए ‘SHAKTI’ के साथ समझौता किया है।
✍️ ओडिशा के कटक की प्रसिद्ध ‘चांदी तारकशी’ को GI टैग का दर्जा मिला है।
03 March 2024 Top Current Affairs
👉 ‘राष्ट्रीय जन्मदोष जागरूकता माह’ नई दिल्ली में शुरू हुआ है।
👉 गुजरात के धोलेरा में भारत का पहला ‘सेमीकंडक्टर फैबरीकेशन प्लांट’ स्थापित किया जाएगा।
👉 कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ‘ब्रायन मर्लोनी’ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
👉 रूस ने ईरान देश के ‘इमेजिंग उपग्रह पार्स-1′ को अंतरिक्ष में भेजा है।
👉 तेंदुआ रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत में कुल ‘13,874 तेंदुए’ हैं।
👉 ‘चंडीगढ़ विश्वविद्यालय’ ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में पहला स्थान हासिल किया है।
👉 DRDO ने ‘स्वदेशी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम’ का सफल परीक्षण किया है।
👉 चीन के बीजिंग में 2027 के ‘विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ (2027 World Athletics Championships) का आयोजन किया जाएगा।
👉 हरियाणा के फरीदाबाद में 03 मार्च को ‘हाफ मैराथन दौड़’ का आयोजन किया जाएगा।
👉 भारत और श्रीलंका ने कोलंबो में ‘हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली परियोजना’ से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
👉 भारत और इटली देश के बीच नई दिल्ली में ‘दूसरा वाणिज्य दूतावास संवाद’ हुआ है।
👉 मेघालय राज्य में ‘चापचार कुट त्योहार’ मनाया गया है।
👉 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘दलजीत सिंह चौधरी’ को NSG के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
👉 नागालैंड राज्य सरकार ने ‘सार्वभौमिक जीवन बीमा योजना’ का अनावरण किया है।
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के धनबाद में ‘सिंदरी फर्टिलाइजर प्लांट’ का उद्घाटन किया है।
02 March 2024 Top Current Affairs
Q.- फरवरी 2024 में WTO का 13वी मंत्रीस्तरीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ चल रही है ❓
Ans.- अबू धाबी (UAE)
👉 29 जुलाई 2016 को अफगानिस्तान वर्ल्ड ट्रैड ऑर्गनाइजेशन ( WTO ) में 164 वा मेम्बर के रूप में शामिल हुआ, 26 फरवरी 2024 को ( WTO ) में दो नए मेम्बर कोमोरोस, तिमोर-लेस्ते औपचारिक रूप से WTO में शामिल हुए अब कुल मेंबरों की संख्या 166 हो गई है।
Q.- देश के अगले लोकपाल किसे बनाया गया है ❓
Ans - पूर्व जज जस्टिस ए एम खानविलकर
👉 पूर्व जज जस्टिस ए एम खानविलकर 29 जुलाई 2022 को अपने पद से सेवानिवृत हुए थे, ए एम ने उस पीठ का भी नेतृत्व किया थे जिसने 2002 में गुजरात के भयानक दंगों में पीएम नरेंद्र मोदी को क्लीन चीट देने वाला फैसला सुनाया था ।
Q.- 2024 में (WGC) वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल इंडिया ने किसे अपना मुख्य अधिकारी नियुक्त किया है ❓
Ans - डी बेयर्स के सचिन जैन
👉 वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने 27 फरवरी 2024 को भारत का नए CEO के रूप में नियुक्त किया है, (WGC India ) के मार्च से प्रमुख होंगे , उनके पास अपने कार्य का अच्छा व्यापक अनुभव है ,डी बेयर्स के सचिन जैन के पास अपने पिछले 13 सालों का अग्रणी भूमिकाएं निभाई है |
Q.- किस देश ने घोषणा की है की वह अपने देश के भविष्य की पीढियों के लिए तंबाकू की बिक्री पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने वाले विश्व के पहले कानून को निरस्त करेंगे ❓
Ans - न्यूजीलैंड
👉 न्यूजीलैंड की नई सरकार का कहना है की सिगरेट पर प्रतिबंध लगे कानून को वापस लेने की तैयारी कर रही है क्युकी वह कर कटौती के लिए धन मुहैया करा रहा है , धूम्रपान-मुक्त 2025 नीति को पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड की नई सरकार ने अपनी ध्रूमपान कानून में संशोधन किया है |
Q.- प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( National Science Day ) कब मनाया जाता है ❓
Ans - 28 फरवरी
👉 विज्ञान के प्रति समाज में जागरूकता लाने और देश के बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के उद्देश्य से हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है , 2024 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम " विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी " है |
Q.- देश में पशुओ को सुरक्षित रखना , उपचार , देशरखाव और पशु कल्याण के लिए 2024 में राष्ट्रीय पहल " वंतारा " योजना की लॉन्च किसने की ❓
Ans - रिलायंस समूह के द्वारा
👉 रिलायंस फाउंडेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ द्वारा पशु कल्याण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पहल " वंतारा " योजना की शुरुवात की है, अनंत अंबानी के नेतृत्व में यह योजना चलेगा ।
Q.- केन्द्रीय पर्यावरण के एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार सालों में तेंदुओं की संख्या में कितनी वृद्धि हुआ है ❓
Ans - 400 से अधिक
👉 केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने तेंदुओं की बढ़ती संख्या का रिपोर्ट जारी की है इस रिपोर्ट के मुताबिक 400 से अधिक तेंदुओं की संख्या में पिछले 4 साल ( 2018-2022 ) में हुई है |
Q.- 2024 में राजा चार्ल्स तृतीय जो की ब्रिटेन के राजा हैं उनके द्वारा किस भारतीय को नाइट की उपाधि दी गई है ❓
Ans - सुनील भारती मित्तल
👉 भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान के लिए भारती इंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा नाइटहुड की उपाधि दिया गया है |
Q.- विश्व की पहली भारतीय पंचांग यानी समय गणना प्रणाली पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण कहां किया जाएगा ❓
Ans - उज्जैन ( मध्यप्रदेश )
👉 आज के समय में भी विश्व भर में, उज्जैन से निर्धारित और प्रसारित समय का पालन किया जाता है, मध्यप्रदेश के शहर उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैदिक घड़ी का अनावरण करेंगे ।
Q.- भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने स्वामीनारायण मेडिकल कॉलेज का उद्धघाटन कहाँ किया है |
Ans - गांधीनगर ( गुजरात )
👉 गुजरात के गांधीनगर स्थित कलोल में गृह मंत्री अमित शाह ने श्री स्वामीनारायण विश्वमंगल गुरूकुल के नए मेडिकल कॉलेज 'स्वामीनारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च' का उद्घाटन किया |
01 March Important Current Affairs Questions and Answer
Q.- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में कौन सा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ❓
Ans. महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में “पोषण उत्सव- पोषण का उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Q.- पंकज कुमार चटर्जी के किस कृति ने 2024 का रोमन रोलैंड पुरस्कार जीता ❓
Ans. पंकज कुमार चटर्जी के बंगाली अनुवाद ‘स्टालिनर दीवान’ ने ‘रोमेन रोलैंड पुरस्कार 2024’ जीता है।
Q.- बायो एशिया का नया संस्करण कहां आयोजित किया गया ❓
Ans. बायोएशिया का 21वां संस्करण हैदराबाद में शुरू हुआ है।
Q.- देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन की फेरी कहां लांच किया गया ❓
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के ‘थूथुकुडी’ में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन की फेरी को लॉन्च किया है।
Q.- आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए किस देश के साथ समझौता किया गया ❓
Ans. ‘आयुष मंत्रालय’ ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड देश के साथ समझौता किया है।
Q.- किस देश में दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर दर्ज की गई है ❓
Ans. ‘दक्षिण कोरिया’ में दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर दर्ज की गई है।
Q.- तेलंगाना राज्य सरकार ने किस परियोजना को रद्द करने का फैसला किया ❓
Ans. - तेलंगाना राज्य सरकार ने ‘फार्मा सिटी परियोजना’ को रद्द करने का फैसला किया है।
Q.- डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच किस देश ने स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की है ❓
Ans. - डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच पेरू ने स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की है।
Q.- भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्पेसपोर्ट कहां बनाया जाएगा ❓
Ans. - भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्पेसपोर्ट तमिलनाडु के
थूथुकुडी जिले के कुलसेकरपट्टिनम में बनाया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें