1. निम्नलिखित में से कौन सी अच्छे समायोजन की विशेषता नहीं है ?
A. अच्छे समायोजन में व्यक्ति को अपनी योग्यताओं और सीमाओं का ज्ञान होता है
B. इसमें, आकांक्षा का स्तर अति उच्च होता है।
C इसमें व्यक्ति के मानसिक विचारों में कोई टकराव नहीं होता ।
D. अच्छे समावेशन में व्यक्ति का अपने व्यवहार और इच्छाओं पर नियंत्रण होता है ।
2. व्यक्तिगत विभिन्नता का सिद्धांत बताता है कि ----- उपरोक्त के संबंध में सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चुनाव करें _
A. प्रत्येक व्यक्ति में विकास के संदर्भ में भिन्नताएं होती हैं।
B. प्रत्येक व्यक्ति में वृद्धि के संदर्भ में भिन्नताएं होती हैं।
C. प्रत्येक व्यक्ति में वृद्धि और विकास के संदर्भ में समानताएं होती है ।
D. प्रत्येक व्यक्ति में वृद्धि और विकास के संदर्भ में विभिन्नताएं होती हैं ।
3. समावेशी शिक्षा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. बहु कक्षा व्यवस्था में शिक्षा उपलब्ध कराती है ।
B. ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों को प्राथमिकता देती है।
C. आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराती है।
D. कक्षा में विविधता को संबोधित करती है।
4. एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को समूह में बांटती है और समूह चर्चा ,समूह परियोजना , समूह कार्य जैसी गतिविधियां संचालित करती है । सीखने सिखाने की यह प्रक्रिया किस और इंगित करती है ?
A. आनंद पूर्वक सीखना
B. समावेशी शिक्षा
C. प्रतियोगिता आधारित शिक्षा
D. सामाजिक गतिविधियों से सीखना
5. निम्नलिखित में से कौन सी समाजीकरण करने की प्रमुख अभिकरण( एजेंसीज) है ?
समुदाय
कुछ सामाजिक समूह
औपचारिक शैक्षणिक संस्थाएं
परिवार
A. केवल 1
B. 1,2,और 3
C. 1,2,3और 4
D. 1 और 2
6. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार एक विशेष कक्ष में बच्चों का नामांकन किसके आधार पर प्रस्तावित किया गया है ?
A. बच्चों की सामाजिक आर्थिक स्थिति
B. बच्चों की आयु
C. माता-पिता की शिक्षा
D. बच्चों की क्षमता
7. ' प्रभाविता का नियम 'निम्नलिखित में से किस सीखने के सिद्धांत का प्रतिफल है?
A. उद्दीपन अनुक्रिया सिद्धांत
B. अधिगम का सूझ का सिद्धांत
C. सामाजिक रचनावादी सिद्धांत
D. अधिगम का शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत
8. लेव वाइगोत्सकी के अनुसार निम्न में से किसके लिए समीपस्थ विकास के क्षेत्र का उपयोग करना चाहिए?
A. स्वास्थ्य और जेंडर में
B. शिक्षक और मूल्यांकन में
C. केवल शिक्षण में
D. केवल आकलन में,
9. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की कौन सी धारा शिक्षक के कर्तव्य से संबंधित है ?
A. धारा - 4
B. धारा - 21
C. धारा -24
D. धारा - 8
10. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प जीन पियाजे द्वारा प्रदत्त पूर्व संक्रियात्मक अवस्था की विशेषता को दर्शाता है?
A. अहम केंद्रित विचार
B. वस्तुओं और घटनाओं के बारे में तार्किक रूप से सोचने की क्षमता
C. अमूर्त रूप से सोचने और समस्या का हल करने की क्षमता
D. अमूर्त और वैज्ञानिक चिंतन
11. निम्नलिखित में से कौन सा कथन व्यक्ति के विकास की प्रक्रिया के बारे में सही नहीं है ?
A. विकास की प्रक्रिया बहु आयामी होती है ।
B. विकास की प्रक्रिया में सांस्कृतिक विविधता होती है ।
C. व्यक्तिगत मानसिकता ,सामाजिक संपर्क की व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है
D. व्यक्तिगत विकास केवल वातावरणीय कारकों पर आधारित होता है।
12. निम्नलिखित में से कौन सी बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया नहीं है?
A. तर्क
B. कल्पना
C. परिपक्वता
D. प्रतिबिंबन
13. इनमें से कौन सा प्रतिभाशाली बच्चों का लक्षण नहीं है?
A. वे पढ़ने - लिखने में रुचि लेते हैं ।
B. इनमें रचनात्मक का गुण होता है।
C. वह मौलिक चिंतन नहीं करते हैं ।
D. वह अपना ग्रह कार्य शीघ्रता से कर लेते हैं ।
14. रचनावादी दृष्टिकोण के अनुसार इनमें से कौन सा ज्ञान निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है ?
A. अनुकूलन
B. सूझ
C. शिक्षार्थी का पूर्व ज्ञान
D. रटकर याद रखना,
15. निम्नलिखित में से किस प्रश्न के द्वारा सृजनात्मक चिंतन को सर्वाधिक अच्छे ढंग से अनुमानित किया जा सकता है?
A. इसे कौन बता सकता है?
B. सही उत्तर बताएं ?
C. क्या आप इसका उत्तर बता सकते हैं?
D. इसे कितने अलग-अलग तरीकों से हल किया जा सकता है ?
16. जीन पियाजे के अनुसार विकास की किस अवस्था मे बच्चे वैज्ञानिक चिंतन करना शुरू कर देते हैं?
A. संवेदी पेशीय अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था( अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था)
17. विचार - मंथन विधि के प्रयोग से शिक्षक बच्चों में निम्नलिखित में से किसका विकास करता है ?
A. बुद्धि
B. अनुभूति
C. रचनात्मकता
D. स्मृति,
18. रीता अपनी कक्षा में सीखने के लिए आकलन और सीखने का आकलन दोनों का प्रयोग करती है।
A. बच्चों की प्रगति और उपलब्धि स्तर को जानने के लिए।
B. बच्चों का उपलब्धि स्तर जानने के लिए।
C. बच्चों की प्रगति जानने के लिए ।
D. एक निश्चित अवधि के बाद बच्चों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए।
19. पूर्व अनुभव के आधार पर संवेदना को अर्थ प्रदान करना कहलाता है------
A. संवेदना
B. कल्पना
C. प्रेरणा
D. प्रत्यक्ष ज्ञान
20. शिक्षण मुख्य रूप से --------------के द्वारा किया जाना चाहिए ।
A. कुशल एवं प्रशिक्षित शिक्षक
B. अप्रशिक्षित शिक्षक
C. अनुभवी शिक्षक
D. युवा प्रतिभाशाली व्यक्ति
,21. शिक्षा नीति 2020 के अनुसार बच्चों के मस्तिष्क के कितने प्रतिशत का विकास 6 वर्ष की आयु के पूर्व हो जाता है ?
A. 85 ℅ से अधिक
B. 75% से अधिक
C. 95% से अधिक
D. 65% से अधिक
22. " शिक्षा से मेरा अभिप्राय बच्चे और मनुष्य के शरीर मन और आत्मा के सर्वोन्मुखी विकास से है " . . शिक्षा की यह परिभाषा किसकी देन है?
A. स्वामी दयानंद सरस्वती
B. .स्वामी विवेकानंद
C. टी .पी .नन
D. महात्मा गॉंधी
23 इवान पावलाव द्वारा प्रतिपादित शास्त्रीय अनुबंध सिद्धांत ,अधिगम को निम्न के द्वारा स्पष्ट करता है---
A. पुनर्बलन
B. साहचर्य
C. अनुकरण
D. अंतर्दृष्टि
24.. NCF 2005 विभिन्न विषयों के अलावा और किन पाठ्यचर्या क्षेत्र को भी महत्व देता है?
कला शिक्षा
स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा
काम और शिक्षा
शांति के लिए शिक्षा
A. केवल 1 और4
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 ,3 और 4
D. सभी 1 ,2,3 ,4
25. लेव वाईगोटस्की के सामाजिक रचनावादी सिद्धांत के अनुसार विद्यार्थियों का आकलन किस विधि से करना चाहिए?
A. मौखिक आकलन
B. योगात्मक आकलन
C. सहयोगात्मक परियोजनाएं
D. मानकीकृत परीक्षण,
26. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में तैयारी कक्षा या बाल वाटिका की स्थापना प्रस्तावित है.तैयारी कक्षा या बाल वाटिका के लिए बच्चों की आयु सीमा क्या है?
A. 4 वर्ष की आयु से पहले
B. 5 वर्ष की आयु से पहले
C. 6 वर्ष की आयु से पहले
D. 3 वर्ष की आयु से पहले
27. लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास की वह अवस्था जिसमें लोग सामाजिक मानदंडों के अनुसार व्यवहार करते हैं ,को कहा गया है-----
A. नैतिकता का पूर्व परंपरागत स्तर
B. नैतिकता का परंपरागत स्तर
C. नैतिकता का पश्च परंपरागत स्तर
D. नैतिकताका गैर परंपरागत स्तर,
28. कोहलबर्ग के, नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार एक शिक्षक को बच्चों में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए क्या करना चाहिए?
A. कक्षा में सख्त अनुशासन रखना चाहिए ।
B. कक्षा में नैतिक मुद्दों की चर्चा करनी चाहिए।
C. बच्चों को नैतिकता एवं मूल्य संबंधी सामग्री पढ़ने को देनी चाहिए ।
D. बच्चों को व्यवहार संबंधी नियमों की जानकारी देनी चाहिए ।
29 इनमें से कौन सा कथन सत्य है ,मनुष्य के विकास के संबंध में सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. मनुष्य में विकास एक गुणात्मक प्रक्रिया है।
B. मनुष्य में विकास एक मात्रात्मक प्रक्रिया है ।
C. मनुष्य में विकास में गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों प्रक्रियाएं हैं ।
D. मनुष्य में विकास एक मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है ।
30 रवि पढ़ाई में अच्छा है, परंतु अक्षरों शब्दों को पढ़ने समझने में कमजोर है, उसकी गणितीय समझ अच्छी है । रवि निम्नलिखित में से किस विकार से ग्रसित हो सकता है?
A. डिसकेल्कुलिया
B. डिस्लेक्सिया
C. डिसगा्फिया
D. डिसफेजिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें