1. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सही पदक्रम है--
A. लड़का पुस्तक पढ़ता है।
B. पुस्तक लड़का पड़ता है।
C. लड़का पड़ता है पुस्तक।
D. पढ़ता - लड़का पुस्तक है ।
2. अनुस्वार युक्त शब्द है---
A. कार्य
B. अग्र
C. अंगूर
D. गांव
3. 'जो कम बोलता है' को एक शब्द में कह सकते हैं---
A. अल्पभाषी
B. मृदुभाषी
C. वाचाल
D. वक्ता
4. भाषा सीखने का प्रथम चरण है----
A. बोलना
B. लिखना
C. पढ़ना
D. सुनना
5. इनमें से कौन - सी भाषा - आकलन में सबसे कम प्रभावी तरीका है ?
A. कहानी कहना
B. कहानी लिखना
C. घटना वर्णन
D. श्रुति लेख
6. निम्न में से द्विगु समास नहीं है--
A. पंचवटी
B. पसेरी
C. त्रिभुवन
D. चतुर्भुज
7. निम्न में से बहुव्रीहि समास युक्त शब्द नहीं है---
A. चतुरानन
B. चौलड़ी
C. षटरस
D. सतखण्डा
8. निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है ----
A. रोटी मत खाओ ।
B. तुम क्या खा रहे हो ?
C. वह जो ना करे, सो थोड़ा।
D. उसने कुछ नहीं खाया।
9. भाषा विकास के प्रमुख चरण क्रमशः निम्न है---
A. आंगिक, वाचिक, लिखित ,यांत्रिक
B. वाचिक, लिखित, यांत्रिक, आंगिक,
C. लिखित, यांत्रिक, आंगिक ,वाचिक ,
D. यांत्रिक, आंगिक, वाचिक, लिखित
10. 'निशाचर 'का अनेकार्थी शब्द हो सकता है---
A. उल्लू
B. रजनी
C. सेवार
D. मेंढक
11. निम्नलिखित वाक्यों में से संदेह वाचक वाक्य को पहचानिए:-
A. तुम खाओ।
B. क्या तुम खा रहे हो ?
C. उसने खा लिया होगा।
D. यदि तुम खाओ तो मैं भी खाऊं
12. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है--
A. श्री कृष्ण के अनेकों नाम है।
B. मैं गाने की कसरत कर रहा हूं।
C. इस समय आपकी आयु 40 वर्ष की है।
D. साहित्य और जीवन का अभिन्न संबंध है।
13. 'उतर गई लोई तो क्या करेगा कोई 'लोकोक्ति का अर्थ होता है----
A. सम्मान नष्ट हो जाने के बाद फिर किसकी चिंता
B. आकार की रोटी ना बनना
C. नीचे गिर जाना
D. नीच कर्म करना
14. 'चिरंतन 'शब्द का विलोम शब्द है ----
A. चिंतन
B. मनन
C. नश्वर
D. विचार
15. ' किस खेत की मूली 'मुहावरे का प्रयोग निम्न में से किस अर्थ में किया जाता है ?
A. स्वादिष्ट
B. अधिकारहीन
C. लंबी वस्तु
D. सब्जी
16. ध्वनियों के मेल से बने सार्थक वर्ण समुदाय को क्या कहते हैं?
A. अक्षर
B. अर्थ
C. शब्द
D. वाच्य
17. सामान्यतः बालक ध्वनि को सुनकर प्रतिक्रिया देना प्रारंभ कर देता है ---
A. 8 से 10 माह में
B. 6 से 7 माह में
C. 2-3 वर्ष में
D. 4 वर्ष में
18. संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका( संज्ञा या सर्वनाम का) संबंध सूचित हो, उसे क्या कहते हैं ?
A. क्रिया
B. कारक
C. क्रिया विशेषण
D. संज्ञा
19. निम्न स्वरों के हृस्व स्वर हैं----
A. अ
B. आ
C. उ
D. ए
20 . हिंदी व्याकरण में कितने प्रकार के लिंग होते हैं?
A. चार
B. तीन
C. एक
D. दो
21. जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है---
A. बुढ़ापा
B. लोहा
C. पहाड़
D. दल
22. निम्न शब्दों में तत्सम शब्द है--
A. वत्स
B. खेत
C. पिता
D. राय
23. उपसर्ग युक्त शब्द है ----
A. भिक्षुक
B. परिधि
C. मृगया
D. इच्छा
24. कौन सा प्रश्न कक्षा में बहुभाषिकता को परिभाषित करता है?
A. तुम्हारी बड़ी बहन का क्या नाम है ?
B. अच्छी लगने वाली महक को क्या कहते हैं?
C. तुम्हारे घर में तुमने क्या खाया ?
D. मां को अपनी -अपनी भाषा में क्या कहते हैं?
25. स्त्री का पर्यायवाची शब्द है--
A. गिरा
B. वनिता
C. वागीशा
D. कंचन
26. कक्षा पहली में पढ़ने वाली गरिमा अक्सर 'ड़' वाले शब्दों को गलत तरीके से बोलती है । आप क्या करेंगे ?
A. उसे 'ड़' वाले शब्दों की सी.डी.सुनने के लिए देंगे ।
B. उसे 'ड़' वाले शब्दों की सूची देंगे ।
C. उसे 'ड़' वाले शब्दों को अपने पीछे-पीछे दोहराने के लिए कहेंगे।
D. स्वयं 'ड़' वाले शब्दों को सहज भाव से उसके समक्ष प्रस्तुत कर उसे धैर्य पूर्वक बोलने का अभ्यास कराएंगे
27. ' कहां राजा भोज कहां गंगू तेली' लोकोक्ति का अर्थ होता है---
A. धनवान होना
B. असंभव होना
C. उच्च और साधारण की तुलना
D. गुण के विरुद्ध नाम
28. हिंदी भाषा के विकास का सही क्रम है ----
A. संस्कृत -पाली- प्राकृत -अपभ्रंश- अवहट्ट -हिंदी
B. पाली- प्राकृत- संस्कृत- अपभ्रंश -अवहट्ट- हिंदी
C. पाली -प्राकृत -अपभ्रंश -अवहट्ट -संस्कृत- हिंदी
D. पाली -संस्कृत- प्राकृत- अपभ्रंश -अवहट्ट- हिंदी
29. प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने में भाषा संबंधी कौन सा संसाधन सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है?
A. कंप्यूटर
B. बाल- साहित्य
C. समाचार पत्र
D. टेलीविजन
30. ' बेफिक्री 'के लिए निम्न में से किस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है ?
A. गिन -गिन कर पैर रखना
B. कछुआ चाल
C. घोड़े बेचकर सोना
D. नाक कटाना
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें