भृत्य (सामान्य प्रशासन विभाग एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) परीक्षा - 2022 हिंदी एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित सामान्य ज्ञान
1. स्वरों और व्यंजनों का वर्गीकरण संबंधित है ;
A. शब्दों से
B. पदों से
C. ध्वनियों से
D. वाक्य से
2. निम्नांकित में से व्यक्तिवाचक संज्ञा है:
A. राजधानी
B. रायपुर
C. पानी
D. लेखन
3. "मुझे आम खाना अच्छा लगता है । "वाक्य में कर्ता कारक है :
A. आम
B. अच्छा
C. खाना
D. मुझे
4. स्त्रीलिंग वाचक शब्द चुनिए :
A. मोती
B. पीपल
C. लज्जा
D. पलंग
5. निम्नलिखित में से कौन सा एक शब्द 'अग्नि' का पर्याय नहीं है ?
A. अनिल
B. अनल
C. पावक
D. वह्नि
6. "पेड़ से पत्ते गिरते हैं" में 'से' किस कारक की विभक्ति है?
A. कर्ता
B. कर्म
C. करण
D. अपादान
7. अनिश्चयवाचक सर्वनाम चुनिए :
A. कोई
B. यह
C. वह
D. आप
8. निम्नलिखित शब्दों में से कौन - सा एक शब्द 'बादल' का पर्यायवाची है?
A. वारिज
B. वारिद
C. अंबुनिधि
D. जलधि
9. क्रमवाचक विशेषण चुनिए :
A. दो
B. दूसरा
C. दूना
D. दोनों
10. निम्नलिखित शब्दों में से कौन - सा एक भाववाचक संज्ञा है ?
A. मिठाई
B. मिष्ठान
C. मिठास
D. मीठा
11. निम्नलिखित विलोमार्थी शब्दों के जोड़े में से कौन - सा एक गलत है?
A. आगमन - प्रस्थान
B. जागरण - निद्रा
C. गत - विगत
D. चर - अचर
12. निम्नलिखित तत्सम - तद्भव के जोड़ों में से कौन - सा एक गलत है ?
A. अग्नि - आग
B. चाम - चमड़ी
C. तृण - तिनका
D. चित्रकार - चितेरा
13. निम्नलिखित में से कौन - सा एक शब्द अशुद्ध है :
A. अनापेक्षित
B. अनभिज्ञ
C. अनधिकारकार
D. अनाहूत
14. निम्नलिखित में से कौन - सा एक अव्ययवी भाव समास है ?
A. मुंहतोड़
B. शोकाकुल
C. प्रतिदिन
D. जलधारा
15. ' दिन - रात' जिस समास का उदाहरण है, वह है :
A. द्वंद समास
B. अव्ययवीभाव समास
C. तत्पुरुष समास
D. द्विगु समास
16. हिंदी भाषा का विकास जी बोली से हुआ है, वह है ्:
A. राजस्थानी
B. हरियाणवी
C. खड़ी बोली
D. मगही
17. 'आदर' शब्द से बना विशेषण शब्द है :
A. समादर
B. निरादर
C. आदरणीय
D. आदर - सत्कार
18. व्यंजन संधि का उदाहरण है :
A. निराकार
B. जगन्नाथ
C. छंदोबद्ध
D. विद्यालय
19. शुद्ध वाक्य चुनिए :
A. रात भर गधे भौंकते रहे ।
B. मेरी सौभाग्यवती कन्या के विवाह में पधारे ।
C. सोना बहुमूल्य धातु है।
D. रमा पुस्तक पढ़ी ।
20. 'दांतो तले उंगली दबाना' मुहावरे का अर्थ है :
A. डर जाना
B. आश्चर्यचकित होना
C. परेशान होना
D. बेहोश होना
21. शुद्ध वाक्य चुनिए :
A. आप हमारा घर आना ।
B. आप हमारे घर आना ।
C. आप हमारे घर आओ ।
D. आप हमारे घर आइए।
22. 'पगड़ी उछालना' मुहावरे का अर्थ है :
A. भरी सभा में अपमान करना
B. भरी सभा में सम्मान करना
C. भरी सभा में प्रेम जताना
D. भरी सभा में दुख प्रकट करना
23. " गीता अच्छा गाती है। "वाक्य में 'अच्छा' है :
A. विशेषण
B. क्रिया विशेषण
C. विस्मयादिबोधक
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
24. सही वाक्य चुनिए :
A. संगीता की बेटी हुई ।
B. संगीता को बेटी हुई।
C. संगीता के बेटी हुई ।
D. संगीता का बेटी हुई ।
25. " वह छुट्टी में अपने गांव जा रहा है" वाक्य में 'अपने गांव' किस कारक में है?
A. संप्रदान
B. कर्म
C. कारण
D. अधिकरण
26. 'न तीन में, न तेरह में 'कहावत का अर्थ है :
A. सम्मानित व्यक्ति
B. अत्यंत अपेक्षित व्यक्ति
C. अति परिचित व्यक्ति
D. आलसी व्यक्ति
27. सही शब्द चुनिए :
A. वांगमय
B. वांमय
C. वाड़मय
D. वाक्मय
28. निम्नलिखित में से कौन सी शब्द की सही वर्तनी है ?
A. संसार
B. सन्सार
C. सम्सार
D. सड़सार
29. निम्नलिखित में से कौन - सी भाववाचक संज्ञा नहीं है ?
A. सौंदर्य
B. सुंदरता
C. सुंदर
D. भव्यता
30. निम्नलिखित में से कौन - सा 'चंद्रमा' का पर्याय नहीं है?
A. शशिधर
B. शशधर
C. शशि
D. शशांक
31. 'लउहा' का अर्थ है :
A. छोटा-छोटा
B. लोहे की तरह कड़ा
C. जल्दी
D. चुस्त दुरुस्त
32. " मैं झन जावौं। "वाक्य का सही रूप होगाः
A. मैं मत जावौं ।
B. मैं नइ जावौं ।
C. मैं कैइसे जावौं ?
D. मैं काबर जावौं ?
33. " ओमन कहत----------" वाक्य को सही विकल्प से पूरा कीजिए ।
A. रईस
B. रह
C. रहे
D. रहिन
34. ' भदेश' का मतलब है :
A. विदेश
B. स्वदेश
C. भद्दा
D. अत्यधिक
35. 'टेटका 'का मतलब है :
A. गिरगिट
B. टेढ़ा
C. टैटू
D. गरदन
36. 'आंखीं उघरना 'मुहावरे का अर्थ है :
A. सो कर उठना
B. सत्य को जानना
C. आंखें दुखना
D. आंसू आना
37. 'जेठ 'शब्द जिस मूल शब्द से विकसित है' वह है :
A. इष्ट
B. ज्येष्ठ
C. श्रेष्ठ
D. यथेष्ट
38. ' सुकुआ 'का अर्थ है :
A. शुक्र तारा
B. शुक्रवार
C. सुख
D. कमजोर
39. 'अम्मट' का अर्थ है :
A. आम की तरह
B. आम
C. खट्टा
D. एक प्रकार का फल
40. " मुझे घर जाना है "का सही छत्तीसगढ़ी अनुवाद है :
A. मोला घर जाना रहिस ।
B. मो ला घर जाए बर हे।
C. मो ला घर जाना परही ।
D. मैं घर जहौं।
41. 'बियारी' का मतलब है :
A. छोटा खलिहान
B. दिन का भोजन
C. रात्रि का भोजन
D. दो बार भोजन
42. ' खटिया उसलना 'का मतलब है :
A . खाट उलटना
B. मृत्यु हो जाना
C. खाट बदलना
D. खाट उठाना
43. 'पानी पीढ़ा करना 'का मतलब है :
A. भोजन के लिए बुलाना
B. पानी और पीढ़ा तैयार करना
C. पानी से पीढ़ा धोना
D. पानी में पीढ़ा डुबोना
44. 'आना-जाना' का छत्तीसगढ़ी रूप होगा :
A. आने - जाने
B. आइन - गइन
C. आवन - जावन
D. अवई - जवई
45. भैंस के नर - बच्चे को छत्तीसगढ़ी में कहते हैं :
A. बछवा
B. पंडोरा
C. पड़वा
D. पंड़िया
46. ' इडहर 'क्या है ?
A. दाल
B. खट्टी सब्जी
C. कढ़ी
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
47. 'भिंडी 'के लिए छत्तीसगढ़ी शब्द है
A. भेड़ी
B. भेंडी
C. रमकेलिया
D. लमकेरा
48. 'ओखी' का मतलब है :
A. ओखली
B. ओखरा
C. उल्टी
D. बहाना
49. 'कानाफूसी करना' के लिए छत्तीसगढ़ी मुहावरा है :
A. खुरखेत करना
B. खुरखार करना
C. खुसर - पुसूर करना
D. खिंदोलना - खिखियाना
50. " इतवार के दिन तुंहर घर जहौं" को सही करने के लिए जिस शब्द को हटाना पड़ेगा, वह है :
A. इतवार
B. दिन
C. तुंहर
D. जहौं
51. " तैं तोर ताकत म ए काम ला करें हस "को सही रूप में लिखा जा सकता है :
A. तैं ह अपन ताकत म ए काम ला करे हस
B. तैं ताकत म ए काम ला करे हस
C. तैं तोर काम ला करें हस
D. तैं अपन ताकत म ए काम ला करे हस
52. ' खाने वाला 'के लिए छत्तीसगढ़ी शब्द है :
A. खानेवाला
B. खवइया
C. खभड़ा
D. खभर्रा
53. 'क्षण 'शब्द से जो छत्तीसगढ़ी शब्द विकसित हुआ है ,वह है :
A. छीन
B. कन
C. किन
D. छिन
54. 'गांठ में बांधना 'के लिए छत्तीसगढ़ी में एक शब्द है :
A. गंठबंधना
B. गंठियाना
C. गांठना
D. गंठना
55. 'गौना' के लिये छत्तीसगढ़ी में एक और शब्द है, वह है :
A. पठउनी
B. पठउहां
C. पटौनी
D. पठइया
56. 'ओरी के छांव 'का तात्पर्य है :
A. दूसरों की छाया
B. वास्तविक सुख - सुविधा
C. अल्पकालिक सुख
D. अधिक छाया
57. 'निश्चित रूप से' के लिए छत्तीसगढ़ी में एक शब्द है :
A. निश्चित
B. बिल्कुल
C. खचित
D. एकदम
58. ' आप 'के लिए छत्तीसगढ़ी में शब्द है :
A. ओ
B. ओमन
C. तैं
D. तुमन
59. 'ककनी 'आभूषण किसमें पहनते हैं ?
A. गले में
B. हाथ में
C. कमर में
D. पैरों में
60. छत्तीसगढ़ी में अभिवादन के लिए शब्द है :
A. आवभगत
B. सनमान
C. जोहार
D. नमस्ते
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें